सप्ताह का पहला दिन सभी राशियों के लिए नई संभावनाएं और कुछ चुनौतियाँ लेकर आया है। ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज कुछ लोगों को मान-सम्मान, धन लाभ और खास अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं किस राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा:

मेष (Aries):
आज आप नई संपत्ति जैसे मकान या दुकान की खरीदारी कर सकते हैं। किसी विरोधी की ओर से षड्यंत्र का सामना करना पड़ सकता है। किसी करीबी से अप्रिय समाचार मिल सकता है, लेकिन बच्चों के साथ समय बिताकर मन हल्का होगा। मां से पारिवारिक सलाह लेना लाभदायक रहेगा।

वृषभ (Taurus):
आज आलस्य से बचकर अपने कार्यों में सक्रिय रहें। कुछ रुके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है। संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यों की अधिकता से मानसिक रूप से थकान महसूस हो सकती है।

मिथुन (Gemini):
आज संपत्ति संबंधी मामलों में सतर्क रहें। लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। पिताजी की कोई बात चुभ सकती है, लेकिन कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा।

कर्क (Cancer):
फिजूलखर्ची से आज बचें। किसी को उधार देने से परहेज करें। पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर होंगी। कोई कार्य अधूरा रह सकता है, जिससे तनाव बढ़ेगा। दीर्घकालीन योजनाओं में गति आएगी।

सिंह (Leo):
परोपकार के कार्यों में रुचि लेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से तनाव हो सकता है, जिससे वैवाहिक जीवन प्रभावित हो सकता है। मां से बात करते समय संयम रखें।

कन्या (Virgo):
लेन-देन में सावधानी रखें। किसी अनजान व्यक्ति से डील सोच-समझकर करें। घर में नया इलेक्ट्रॉनिक सामान आ सकता है। जिम्मेदारियों को निभाने में आप पीछे नहीं हटेंगे।

तुला (Libra):
आज भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कोई अधूरी योजना पूरी हो सकती है। पुराने किए गए गलत फैसलों पर पछतावा हो सकता है। जीवनसाथी के लिए खास तोहफा लेने का मन बनेगा।

वृश्चिक (Scorpio):
दिन आनंददायक रहेगा। किसी लंबे समय से चली आ रही परेशानी का हल निकलेगा। पिताजी से वादा पूरा कर सकते हैं। घर में मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

धनु (Sagittarius):
किसी बड़े निर्णय से पहले सोच-विचार जरूर करें। शेयर मार्केट में निवेश एक्सपर्ट की सलाह से ही करें। नया वाहन खरीद सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।

मकर (Capricorn):
दिन खुशियों से भरा रहेगा। कामों को लेकर तनाव नहीं रहेगा। किसी पुराने अटके काम के पूरा होने की संभावना है। पिताजी की कोई बात चुभ सकती है। पुरानी गलतियों से सबक मिलेगा।

कुंभ (Aquarius):
कार्यभार अधिक रहेगा। पिताजी की तबीयत को लेकर चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कोई फाइनेंशियल प्लानिंग करेंगे। संपत्ति विवाद में जीत के संकेत हैं।

मीन (Pisces):
दिन कुछ उलझनों से भरा हो सकता है। काम के दबाव से मन विचलित रहेगा। फिजूल खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। संतान की फरमाइश पर नया वाहन खरीदा जा सकता है। व्यवसाय में वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा।