चंबा: मेडिकल कॉलेज चंबा के बाहर आउटसोर्स कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया। कर्मचारियों का विरोध बीती रात डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार और सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट के मामले को लेकर था।
क्या हुआ बीती रात
सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, एक मरीज के रिश्तेदारों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार किया और अस्पताल के सुरक्षा गार्ड्स से भी हाथापाई की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने मेडिकल कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ करने का भी प्रयास किया।
धरना प्रदर्शन और चक्का जाम
सुरक्षा कर्मियों और आउटसोर्स कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर सड़क जाम कर दिया। इससे कॉलेज के आसपास का यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचना पड़ा। चक्का जाम के दौरान मेडिकल कॉलेज का स्टाफ भी सुरक्षा कर्मियों के समर्थन में शामिल हुआ। बालू मार्ग से मेडिकल कॉलेज आ रहे छोटे वाहन और बाइक सवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।