आज 12 जुलाई, शनिवार का दिन तुला, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। करियर में प्रगति के नए मार्ग खुल सकते हैं। वहीं वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक लाभ की संभावना है। जानिए, आज का राशिफल क्या कहता है।

मेष
आज का दिन नई उम्मीदों और ऊर्जा से भरा रहेगा। कामकाज में तेजी आएगी और किसी खास कार्य में सफलता के संकेत हैं। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा। योग और ध्यान मानसिक शांति देंगे।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: मैरून

वृषभ
दिन सकारात्म ऊर्जा से भरपूर रहेगा। मेहनत रंग लाएगी और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें।
शुभ अंक: 12 | शुभ रंग: लाल

मिथुन
रचनात्मक सोच और संवाद कौशल से आप आज प्रभावशाली रहेंगे। एक साथ कई कामों को संभालने की कोशिश करेंगे, परंतु सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: नारंगी

कर्क
आज आप भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। परिवार से जुड़ाव बढ़ेगा और काम में विचारों को स्पष्टता से प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: सफेद

सिंह
ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व की सराहना होगी। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
शुभ अंक: 10 | शुभ रंग: नेवी ब्लू

कन्या
अधूरे कामों को पूरा करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में खुलकर संवाद करें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: मैजेंटा

तुला
रिश्तों में संतुलन और संवाद आज आपकी प्राथमिकता होगी। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: नीला

वृश्चिक
आत्मबल और निर्णय क्षमता बढ़ेगी। सामाजिक संबंध बेहतर होंगे। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
शुभ अंक: 11 | शुभ रंग: गुलाबी

धनु
आज रचनात्मकता और नए विचारों का दिन है। परिवार और दोस्तों से मुलाकात उत्साह बढ़ाएगी। योग-ध्यान लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: भूरा

मकर
करियर में प्रगति के संकेत हैं। मेहनत और फोकस से सफलता मिलेगी। परिवार के साथ रिश्ते मधुर होंगे।
शुभ अंक: 11 | शुभ रंग: आसमानी नीला

कुंभ
नए आइडिया और योजनाओं के लिए दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा

मीन
रचनात्मक सोच और भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। कार्य में सहयोग मिलेगा और पारिवारिक समय सुखद रहेगा।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पीला