कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

बाड़मेर स्थित गिरल लिग्नाइट माइंस में स्थानीय श्रमिकों, ड्राइवरों और ग्रामीणों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन को अब 27 दिन पूरे हो चुके हैं, जबकि श्रमिकों का कहना है कि वे पिछले 45 दिनों से रोजगार सुरक्षा और अधिकारों की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। इस आंदोलन में शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी लगातार धरनास्थल पर मौजूद हैं और श्रमिकों का समर्थन कर रहे हैं। भीषण गर्मी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद वे वहीं रुककर आंदोलन में शामिल लोगों के साथ संवाद कर रहे हैं और रात भी…

बिहार में सरकारी बंगलों के आवंटन को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जारी बयानबाजी के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को लेकर भाजपा और जदयू नेताओं की टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सरकारी बंगले किसी राजनीतिक दल की निजी संपत्ति हैं, जिन्हें अपनी मर्जी से आवंटित या खाली कराया जा सकता है। नियमों में पारदर्शिता की म…



बिजनौर/धामपुर। गैंगस्टर अतीक अहमद से जुड़े मामलों में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। थाना स्योहारा क्षेत्र में स्थित लगभग 1.68 अरब रुपये मूल्य की भूमि और ओमर इंटरनेशनल स्लॉटर हाउस को कुर्क करने के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट जालौन राजेश कुमार पांडेय ने गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम-1986 की धारा-14 के तहत पारित किया है। इसके साथ ही उप जिलाधिकारी धामपुर को इस संपत्ति का रिसीवर नियुक्त किया गया है। 15 दिनों के भीतर होगी कुर्की की कार्रवा…

मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी ही बहन की धारदार हथियार से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रेम प्रसंग को लेकर बढ़ा विवाद जानकारी के अनुसार, शकील कुरैशी की 25 वर्षीय बेटी अदीबा पिछले करीब डेढ़ साल से अपने रिश्तेदारों के यहां रह रही थी। शनिवार शाम को उसे परिजन वापस घर लेकर आए थे। रविवार को वह घर पर अपनी मां और भाई आमि…