कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार देर शाम गंगोत्री हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगनानी से लगभग दो किलोमीटर आगे उत्तरकाशी की दिशा में एक स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कैसे हुआ हादसा? जानकारी के अनुसार, कार शाम करीब साढ़े आठ बजे गंगनानी से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इसी दौरान गंगनानी से आगे रिवर गंगा होटल के पास वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सीधे खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि मौ…

सुप्रीम कोर्ट ने 1984 के एक पुराने चर्चित डबल मर्डर और ट्रक लूट मामले में अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी गोपी चंद की दोषसिद्धि को बरकरार रखा है। हालांकि अदालत ने यह भी माना कि मामले में बहुत लंबा समय बीत चुका है और आरोपी पहले ही 18 साल से अधिक की जेल सजा काट चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए शीर्ष अदालत ने उसकी सजा को पहले से भुगती गई अवधि तक सीमित करते हुए उसकी तत्काल रिहाई के आदेश दिए। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि गोपी चंद किसी अन्य मामले में वांछित नहीं है, तो उसे तुरंत जेल से रिहा किया जाए। 19…

दिल्ली सरकार ने 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक राहत भरी व्यवस्था की घोषणा की है। इस निर्णय के तहत परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी, ताकि वे बिना किसी परेशानी और तनाव के अपने परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंच सकें। एडमिट कार्ड दिखाकर मिलेगा मुफ्त सफर दिल्ली के स्वास्थ्य और परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस सुविधा का लाभ केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा जिनके पास वैध एडमिट क…

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने अपनी यात्रा को केवल धार्मिक आस्था तक सीमित न बताते हुए इसे मंदिर प्रबंधन व्यवस्था को समझने और उसका अध्ययन करने की एक पहल भी बताया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वह अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां पहुंचे हैं, ताकि वैष्णो देवी धाम की व्यवस्थाओं का करीब से अध्ययन किया जा सके। उनका उद्देश्य इस मॉडल को मध्य प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में लागू करने की संभावनाओ…

हिमाचल-हरियाणा सीमा के जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे-907 पर लालढांग के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। रेणुकाजी दर्शन के लिए जा रहा एक परिवार ट्रक की चपेट में आ गया, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और जांच कार्य शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, यमुनानगर जिले के चुहड़पुर कलां निवासी एक परिवार दो बाइकों पर सवार होकर हिमाचल प्रदेश की ओर रेणुकाजी के दर्शन के लिए जा रहा था। इसी दौ…




केंद्रीय कानून व न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की सरकारी नियुक्तियों से पहले अनिवार्य कूलिंग-ऑफ पीरियड लागू करने की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति मानसिक रूप से सक्षम, निष्पक्ष और योग्य है, तो उसे तुरंत किसी जिम्मेदारी से वंचित करने का कोई औचित्य नहीं बनता। मेघवाल ने कहा कि इस मुद्दे पर न्यायपालिका के भीतर भी एकराय नहीं है। कुछ लोग नियुक्तियों में देरी के पक्ष में हैं, जबकि कुछ का मानना है कि अनुभवी लोगों को समय पर जिम्मेदारी मिलनी…