टेलीग्राम हुआ डाउन, भारत-अमेरिका समेत कई देशों में सर्विस ठप; मैसेज भेजने में यूजर्स को परेशानी

HIGHLIGHTS
- भारत में 800 से अधिक यूजर्स ने आउटेज की शिकायत की
- सिंगापुर में 4000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं
- अमेरिका में भी यूजर्स को एप चलाने में परेशानी हुई
लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम की सेवाओं में मंगलवार सुबह अचानक बड़ी तकनीकी समस्या सामने आई। भारत, अमेरिका और सिंगापुर समेत दुनिया के कई प्रमुख देशों में टेलीग्राम की सर्विस ठप हो गई। इसके चलते यूजर्स को मैसेज भेजने और प्राप्त करने के साथ-साथ एप एक्सेस करने में भी परेशानी हुई।
सुबह के समय सामने आए इस आउटेज का असर लोगों के निजी और पेशेवर संवाद पर पड़ा। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स की शिकायतों का सिलसिला शुरू हो गया।
भारत में भी टेलीग्राम आउटेज का असर
आउटेज और तकनीकी समस्याओं पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मंगलवार सुबह करीब 8 बजकर 13 मिनट पर टेलीग्राम के काम नहीं करने की सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं। इस दौरान 800 से अधिक यूजर्स ने एप डाउन होने की जानकारी दी।
भारतीय यूजर्स ने बताया कि टेलीग्राम एप खुलने में काफी समय लग रहा था। इसके अलावा जरूरी मैसेज भी डिलीवर नहीं हो पा रहे थे।
अमेरिका और सिंगापुर में भी आई दिक्कत
टेलीग्राम की तकनीकी समस्या भारत तक सीमित नहीं रही। अमेरिका में भी सोमवार रात करीब 11 बजे यूजर्स को एप इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं, सिंगापुर में इस आउटेज का असर सबसे ज्यादा दिखाई दिया। स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10.30 बजे के बाद करीब 4000 से अधिक यूजर्स ने डाउनडिटेक्टर पर टेलीग्राम के पूरी तरह ठप होने की शिकायत दर्ज कराई।
तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है वजह
फिलहाल टेलीग्राम की ओर से इस वैश्विक आउटेज के कारण को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, एक साथ कई देशों में सर्वर के डाउन होने से किसी बड़े नेटवर्क ग्लिच या सर्वर क्रैश की संभावना की ओर इशारा करता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.