भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ानें 8 जनवरी 2021 से दोबारा शुरू हो जाएंगी. केंद्रीय नगर विमानन मंत्री ने बताया कि यह फैसला किया गया है. उन्होंने बताया कि 23 जनवरी तक संचालन 15 उड़ानें प्रति सप्ताह पर सीमित रहेगा. यह सीमा दोनों देशों की एयरलाइन के लिए है और उड़ानें केवल दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और हैदराबाद से ही संचालित होंगी