नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में जारी 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' का औपचारिक उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उद्घाटन सत्र में पीएम मोदी अपनी बात रखते हुए भारत में जिम्मेदार, समावेशी और ‘सॉवरेन AI’ के क्षेत्र में प्राथमिकताओं और रणनीति के बारे में साझा करेंगे।
हालांकि, गेट्स फाउंडेशन के सह-संस्थापक और परोपकारी उद्योगपति बिल गेट्स इस शिखर सम्मेलन में अपना मुख्य भाषण (Keynote Address) नहीं देंगे। फाउंडेशन ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय इसलिए लिया गया ताकि शिखर सम्मेलन का ध्यान मुख्य एजेंडे और निर्धारित प्राथमिकताओं पर केंद्रित रह सके।
दरअसल, गेट्स का नाम शुरुआती प्रतिभागियों की सूची में शामिल होने के बाद कुछ भ्रम पैदा हुआ था। फाउंडेशन ने पुष्टि की कि उनका नाम कभी हटाया नहीं गया और उन्हें कार्यक्रम के मुख्य सत्र में भाषण देने की जिम्मेदारी नहीं थी।
इस समिट की शुरुआत सोमवार को हुई थी। उद्घाटन सत्र में पीएम मोदी ने भारत की AI में जिम्मेदारी और समावेशिता को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई, एक्सपो का उद्घाटन किया और देश-विदेश के स्टार्टअप, शोधकर्ताओं और टेक विशेषज्ञों से संवाद किया। इस आयोजन में दुनियाभर से कई प्रतिनिधि और विशेषज्ञ शामिल हुए हैं।