भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 91.74 अंक यानी 0.11% की गिरावट के साथ 83,222.19 अंक पर रहा। इसी तरह 50 शेयरों वाला निफ्टी 45.30 अंक या 0.18% नीचे होकर 25,597.50 अंक पर खुला।

विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशक इस समय केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की आगामी बैठकों और फैसलों का इंतजार कर रहे हैं। पिछली बैठक में ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की गई थी, जो बाजार की दिशा को प्रभावित कर सकती है।