कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
बाज़ार, उद्योग और अर्थव्यवस्था।


नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के बाद मंगलवार को रुपये में तेज मजबूती देखने को मिली। टैरिफ घटकर 18 प्रतिशत होने के असर से घरेलू मुद्रा डॉलर के मुकाबले 119 पैसे उछलकर 90.30 पर खुली। इंटरबैंक फॉरेक्स बाजार में यह पिछले बंद स्तर 91.49 से बड़ी बढ़त मानी जा रही है। मुद्रा बाजार के जानकारों का कहना है कि टैरिफ में कटौती से भारत की स्थिति वैश्विक व्यापार में पहले से बेहतर हुई है, जिससे विदेशी निवेशकों का भरोसा लौटने की उम्मीद बढ़ी है। इससे आने वाले दिनों में एफआईआई की वापसी का र…

केंद्रीय बजट से पहले रविवार को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। दिन के कारोबार में हालांकि कभी तेजी तो कभी गिरावट का दौर चलता रहा, लेकिन बजट में टैक्स बढ़ाने से जुड़ी घोषणाओं के बाद बाजार दबाव में आ गया। दोपहर करीब 12:15 बजे सेंसेक्स 265 अंक फिसलकर 82,004.56 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 131.35 अंक टूटकर 25,189.30 के स्तर पर आ गया। हालांकि इससे पहले कारोबार के दौरान बाजार में मजबूती भी देखी गई थी। सुबह करीब 10:39 बजे सेंसेक्स 255.96 अंक चढ़कर 82,525.74 और निफ्टी 56.60 अंक बढ़कर 25,377.25 तक…