मनोरंजन
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा MCOCA

HIGHLIGHTS
- टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को हुई थी गोलीबारी की घटना।
- मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मकोका की धाराएं लगाईं।
- सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी मिलने के बाद कानून के प्रावधान लागू किए गए।
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को हुई गोलीबारी की घटना के मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मंगलवार को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) की कड़ी धाराएं लगाई हैं।
समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका), 1999 की धाराएं DCB CID CR नंबर 143/26 में जोड़ी गई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी मिलने के बाद इस कानून के प्रावधान लागू किए गए।
गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने इससे पहले 19 अक्टूबर को इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.