कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
बाज़ार, उद्योग और अर्थव्यवस्था।

भारतीय मूल के उद्योगपति और हिंदुजा समूह के चेयरमैन गोपीचंद पी. हिंदुजा का बुधवार को लंदन के एक अस्पताल में निधन हो गया। 85 वर्षीय गोपीचंद लंबे समय से बीमार थे। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, हिंदुजा परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि गोपीचंद चार हिंदुजा भाइयों में सबसे बड़े थे और व्यापार जगत में उन्हें ‘जीपी हिंदुजा’ के नाम से जाना जाता था। गोपीचंद हिंदुजा ने अपने बड़े भाई श्रीचंद हिंदुजा के निधन के बाद मई 2023 में समूह की कमान संभाली थी। उनके नेतृत्व में हिंदुजा ग्रुप ने वित्त, ऊर्जा, मोटर…

दक्षिण अफ्रीका की जी-20 अध्यक्षता में जारी एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत के सबसे अमीर एक फीसदी लोगों की संपत्ति वर्ष 2000 से 2023 के बीच 62 प्रतिशत तक बढ़ी है। नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री जोसेफ स्टिग्लिट्ज के नेतृत्व में किए गए इस अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि वैश्विक आर्थिक असमानता अब संकट की स्थिति में पहुंच चुकी है, जिससे लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था की स्थिरता और जलवायु लक्ष्यों को गंभीर खतरा है। रिपोर्ट की मुख्य बातें वैश्विक असमानता पर गठित जी-20 की स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति —…