कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘Still Alive’ नाम से एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने अपने शो ‘India’s Got Latent’ से जुड़ी विवादित घटनाओं पर खुलकर बात की। इसके बाद से ही समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया लगातार चर्चा में बने हुए हैं।
इंस्टाग्राम पर मजाकिया अंदाज में जवाब
इसी बीच समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘Ask Me Anything’ सेशन रखा, जहां एक फैन ने उनसे मजाक में अपनी ‘गर्लफ्रेंड’ के साथ फोटो शेयर करने को कहा। इस पर समय ने बेहद फनी अंदाज में जवाब देते हुए एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह बलराज घई के साथ नजर आ रहे हैं। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की जमकर तारीफ की।
रणवीर अल्लाहबादिया भी आए चर्चा में
इससे पहले रणवीर अल्लाहबादिया भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे थे। हाल ही में वह अपनी कथित गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ आईपीएल मैच देखने पहुंचे थे। वहां एक फैन के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने भी मजाक में कहा था कि वह ‘गर्लफ्रेंड के साथ हैं’, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद क्या था?
गौरतलब है कि पिछले साल समय रैना का कॉमेडी शो ‘India’s Got Latent’ अपने डार्क ह्यूमर और कुछ आपत्तिजनक जोक्स के चलते बड़े विवादों में आ गया था। इसी शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया की एक टिप्पणी को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया था।
मामला इतना बढ़ा कि सोशल मीडिया पर दोनों को ट्रोल किया गया और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई। बाद में समय रैना को शो के सभी एपिसोड हटाने पड़े और उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी।