इंडियन आइडल 12 मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला, रातों-रात पूरी टीम की कर दी ‘घर वापसी’

कोरोना की वजह से महाराष्ट्र में लगे लॉकडाउन के कारण कई शोज और फिल्मों की शूटिंग बंद थी। इसके कारण कई शोज ने लोकेशन शिफ्ट करके दूसरे राज्यों में अपकमिंग एपिसोड शूट किए। ऐसे ही शोज में लोकप्रिय सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) भी शामिल है। महाराष्ट्र में लगे मिनी लॉकडाउन की वजह से मेकर्स ने शो को मुंबई से दमन में शिफ्ट कर दिया। वहां पर करीब 1 महीने के बैकअप एपिसोड शूट करके टीम फिर से मुंबई लौट आई है। अब जैसे ही मुंबई में शूटिंग शुरू होगी तो शो की शूटिंग मुंबई में ही की जाएगी।

इसकी जानकारी शो के होस्ट और बीते कुछ दिनों से विवादों में रहने वाले सिंगर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने दी है। ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में आदित्य ने बताया, ‘हमारी टीम 4 दिन में कुल 8 एपिसोड शूट करते थे। हमारे पास एक महीने तक का पूरा कंटेंट है। हम महाराष्ट्र सरकार के अनलॉक का इंतजार कर रहे हैं। मुझे लगता है कि मुंबई में रहना ही ठीक है।’ वैसे महाराष्ट्र में लॉकडाउन हटने की अभी कोई उम्मीद नहीं दिख रही है और ऐसे में मेकर्स ने ये फैसला कैसे ले लिया? माना जा रहा है कि इस डिसीजन के बारे में पहले खबरें नहीं थीं। मेकर्स ने अचानक से ये फैसला लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here