सिंगिंग की दुनिया में पलक मुछाल धीरे-धीरे बड़ा नाम हो गई हैं। पलक ने गायन की दुनिया में आज वो मुकाम हासिल किया है, जिसे बनाने में लोगों को सदियां बीत जाती हैं। गायिका पलक मुछाल का जन्म 30 मार्च 1990 को इंदौर में हुआ था। कल पलक अपना 29वां जन्मदिन मनाएंगी। वह महज चार साल की उम्र में ही कल्याणजी-आनंदजी लिटिल स्टार की सदस्य बन गई थीं। सिर्फ पलक मुछाल ही नहीं बल्कि इनके भाई पलाश मुछाल भी संगीत से ही जुड़े हैं। अरजित सिंह का गाना एक तू ही आशिकी को पलाश ने ही कंपोज किया था। पलक मुछाल के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके बेस्ट गानों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कौन तुझे
फिल्म एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी का गाना कौन तुझे में पलक मुछाल ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को टी सीरीज स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया था। ये फिल्म ब्लॉकब्स्टर साबित हुई थी और ये गाना लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं।

देखा हजारों दफा
फिल्म रुस्तम का गाना देखा हजारों दफा में पलक मुछाल और अरजित सिंह ने अपनी आवाज दी थी। इसके लिरिक्स मनोज मुंतसिर ने लिखे थे और गाने का म्यूजिक जीत गांगुली ने दिया था।

चाहूं मैं या न
बहुचर्चित फिल्म आशिकी 2 गाने चाहूं मैं या न को पलक मुछाल ने गाया था। इस गाने के लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक जीत गांगुली ने दिया है। गाने में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने अभिनय किया है।

हुआ है आज पहली बार
फिल्म सनम रे का गाना हुआ है आज पहली बार अरमान मलिक, पलक मुछाल और अमाल मलिक ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स मनोज यादव ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक अमाल मलिक ने दिया है। गाने में पुलकित सम्राट और उर्वशी रौतेला ने अभिनय किया था।

तेरी मेरी कहानी
फिल्म गब्बर इज बैक के गाने तेरी मेरी कहानी को अरजित सिंह और पलक मुछाल ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स भी मनोज यादव ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक जी म्यूजिक कंपनी ने दिया है।