बॉलीवुड की फैशनेबल अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के घर फिर से खुशियों की गूँज सुनाई दे रही है। कपल ने अपने परिवार में नए सदस्य के शामिल होने की खुशी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की है।

सोनम और आनंद ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक कोलैब पोस्ट में बताया कि अब उनके परिवार में एक प्यारे बेटे ने कदम रखा है। उन्होंने लिखा, “असीम कृतज्ञता और प्रेम के साथ हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 29 मार्च 2026 को हमारे नन्हे बेटे का आगमन हुआ।”

कपल ने आगे कहा कि उनके परिवार का आकार अब और बड़ा हो गया है और बेटे के आने से उनके दिल और भी खुशियों से भर गए हैं। उनके बड़े बेटे वायु ने भी अपने छोटे भाई का स्वागत किया, और सोनम-आनंद ने इस नए जीवन को अपने लिए अनमोल बताया।

सोनम और आनंद ने अपनी पोस्ट में यह भी साझा किया कि अब चार सदस्यीय परिवार के रूप में वे इस नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए बेहद आभारी महसूस कर रहे हैं।