90 के दशक में बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। न केवल उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीता, बल्कि उनकी डेटिंग को लेकर अफवाहें भी खूब चर्चा में रहीं। हालांकि समय के साथ दोनों के रास्ते अलग हो गए और अब दोनों अपनी-अपनी पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।
हाल ही में दोनों को एक अवॉर्ड शो में एक साथ देखा गया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों बेहद मजेदार अंदाज में बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो ने याद दिलाया 90 का दशक
वायरल वीडियो में शिल्पा शेट्टी बोल्ड आउटफिट में अवॉर्ड शो में पहुंचती नजर आ रही हैं, जबकि उनके बगल में अक्षय कुमार बैठे हैं। दोनों की बातचीत और हंसी-मजाक देखकर फैंस नॉस्टैल्जिया महसूस कर रहे हैं और 90 के दशक के उन पलों को याद कर रहे हैं।
कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए। एक ने लिखा, “ट्विंकल किधर हैं?”, जबकि दूसरे ने कहा, “शिल्पा शेट्टी तो रिलैक्स हैं, लेकिन अक्षय कुमार की आंखों में मुस्कुराते हुए डर दिख रहा है कि कहीं ट्विंकल न आ जाए।” वीडियो में गुलशन ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं, जिनके फेक स्माइल पर भी यूजर्स ने हल्के-फुल्के कमेंट्स किए। कुछ ने इसे AI वीडियो तक बता दिया।
अक्षय-शिल्पा की फिल्मों का यादगार सफर
बॉलीवुड में दोनों ने कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें ‘इंसाफ’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘जानवर’ और ‘धड़कन’ शामिल हैं। खासकर ‘धड़कन’ उनकी आखिरी फिल्म थी जिसमें दोनों ने साथ काम किया और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।