मुसीबतों के बीच खड़े आफगानिस्तान में शुक्रवार को एक और विस्फोट हुआ है। बीचे दो हफ्तों के दौरान देश में यह तीसरा बम धमाका है। देश की राजधानी काबुल में शुक्रवार को हुए विस्फोट में 50 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि यह धमाका शुक्रवार को जुमे की नमाज के वक्त में मस्जिद में हुआ है। अफगान गृह मंत्रालय के ओर जारी एक बयान में बताया गया है कि यह धमाका काबुल की खलीफा साहिब मस्जिद में दोपहर के वक्त हुआ।
विस्फोट का शिकार हुई मस्जिद के मौलवी ने समाचार एजेंसी रायटर से बातचीत में कहा कि, उनका मानना है कि यह एक आत्मघाती हमला है। हमलावर नमाज के वक्त लोगों के बीच शामिल हुआ, जिसके बाद उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि यह हमला उस समय हुआ जब सुन्नी मस्जिद में नमाज के बाद लोग जिक्र के लिए इकट्ठा हुए थे।