प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के हिरोशिमा में G7 शिखर सम्मेलन से इतर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। पिछले साल शुरू हुए रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक है। यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा, "यूक्रेन युद्ध दुनिया का एक बड़ा मुद्दा है। मैं इसे सिर्फ अर्थव्यवस्था और राजनीति का मुद्दा नहीं मानता, मेरे लिए यह मानवता का मुद्दा है। भारत और मैं युद्ध के समाधान के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं वह करेंगे।"

https://twitter.com/ANI/status/1659865621109284864?s=20

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जी-7 के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान दौरे पर गए हुए हैं। शनिवार को पीएम मोदी ने कोरिया गणतंत्र के राष्ट्रपति यून सुक योल और वितयनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन चिन से द्विपक्षीय मुलाकात की। यह मुलाकात जापान के ऐतिहासिक शहर हिरोशिमा में हुई। इस बीच जो बाइडन पीएम मोदी के पास आए और उन्हें गले लगाकर अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच मुलाकात हुई। बाइडन खुद पीएम मोदी के पास आए। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया।

https://twitter.com/ANI/status/1659809291187154945?s=20

जापान के हिरोशिमा में हो रहे जी-7 सम्मेलन में भारत को बतौर मेहमान देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। भारत के अलावा इस सम्मेलन में इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, वियतनाम और ऑस्ट्रेलिया भी बतौर मेहमान देश शामिल हो रहे हैं।