नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संदिग्ध वस्तु रखे जाने की सूचना मिली है। इसको लेकर एक धमकी भरा फोन भी आया है। इसके बाद एयरपोर्ट को खाली करा लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट के डोमेस्टिक टर्मिनल पर संदिग्ध वस्तु रखे जाने को लेकर एक धमकी भरा फोन पहुंचा है। अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध वस्तु की तलाश की जा रही है।