पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है। जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। भारतीय खुफिया सूत्रों ने इस जानकारी की पुष्टि की है। हालांकि, मौत के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
सूत्रों के अनुसार, ताहिर अनवर संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था और जैश की गतिविधियों में सक्रिय था। उसे बहावलपुर स्थित जैश के मुख्यालय में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
सुरक्षा एजेंसियों की नजर
इस घटना के बाद पाकिस्तान और आसपास की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। मौत के कारणों की जांच फिलहाल जारी है। हालांकि, जैश के अंदर उनके योगदान और सक्रियता को देखते हुए यह घटना संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण झटका मानी जा रही है।
पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर भी ताहिर अनवर के निधन पर संदेश वायरल हो रहे हैं। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े लोगों ने कहा,
“मौलाना मसूद अजहर के बड़े भाई हकीम मोहम्मद ताहिर अनवर का अल्लाह की मर्जी से इंतकाल हो गया। हकीम साहब बेहद नरम दिल और अच्छे इंसान थे। अल्लाह उनकी पूरी तरह से मगफिरत फरमाए।”
उनका जनाजा बहावलपुर के जामिया उस्मान व अली, हेवी इंडस्ट्रीज रोड, रेलवे स्टेशन के पास आज रात 10:30 बजे अदा किया जाएगा।