पुख्ता सुरक्षा इंतजाम नहीं होने की वजह से हुई शिंजो आबे की हत्या- जापान पीएम

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद से जापान की सरकार कठघरे में है। बड़े नेताओं की सुरक्षा सिस्टम पर सवाल उठने लगे हैं। पीएम फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) ने इस घटना से सबक लेते हुए कैबिनेट मंत्रियों और अन्य शीर्ष नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दे डाले। अब उन्होंने शिंजो आबे की हत्या पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पुख्ता सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण उनकी हत्या हुई। इसके लिए उन्होंने अपर्याप्त पुलिस सुरक्षा को उनकी हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया।

जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा ने गुरुवार को एक अहम बैठक की। इस बैठक में राष्ट्रीय जन सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष निनोयू सातोशी, न्याय मंत्री फुरुकावा योशीहिसा समेत कई अन्य लोग शामिल हुए, इसी दौरान शिंजो आबे पर हुए हमले पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि उनकी हत्या अपर्याप्त पुलिस कर्मियों के कारण हुई। आबे की जब हत्या हुई थी तब वो बाहर एक मंच से भाषण दे रहे थे। इससे पहले जापान के पीएम ने पिछले हफ्ते उच्च सदन के चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्रियों और अन्य बड़े नेताओं की सुरक्षा को बढ़ाने का निर्देश दिया।

बता दें कि 8 जुलाई को जापान के सबसे प्रभावशाली नेता माने जाने वाले शिंजो आबे की हत्या कर दी गई। इस हत्या से जुड़ी वीडियो भी सामने आई थी। इस घटना से न केवल जापान में बल्कि दुनियाभर में सभी झटका लगा था। इस हमले के आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था और उससे पूछताछ जारी है। इस आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो आबे से नफरत करता था इसलिए उनकी हत्या की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here