दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया कि उत्तर कोरिया ने शनिवार को अपने पूर्वी समुद्र की ओर अज्ञात प्रक्षेपास्त्र दागा है. इस हफ्ते में यह उत्तर कोरिया का दूसरा परीक्षण है. दक्षिण कोरिया ने ये भी कहा है कि, इससे संकेत मिलते हैं कि आने वाले हफ्तों में या महीनों में उत्तर कोरिया परमाणु परीक्षण भी कर सकता है.