भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय इजरायली दौरे पर बुधवार दोपहर तेल अवीव पहुंचे। उनका स्वागत इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने किया।

इस स्वागत समारोह में दोनों नेताओं और उनके परिवार के बीच एक अनोखा सांस्कृतिक तालमेल देखा गया। पीएम मोदी के केसरिया रंग के पॉकेट स्क्वायर और सारा नेतन्याहू की नारंगी जैकेट की मेलिंग ने तुरंत सभी का ध्यान खींचा। इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने खुद इस रंग के संगम की ओर इशारा करते हुए हंसते हुए कहा, “देखो, आपने क्या पहना है?”

पीएम मोदी ने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ बिना आस्तीन वाली जैकेट और केसरिया पॉकेट स्क्वायर पहन रखा था, जबकि सारा नेतन्याहू ने भगवा-नारंगी रंग की जैकेट पहनी थी। इस छोटे-से विवरण ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा पैदा कर दी, जहां यूजर्स ने इसे “केसर की भूमि और नवाचार की भूमि का मिलन” बताते हुए भारत और इजराइल के मजबूत रिश्तों का प्रतीक माना।

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने दोनों नेताओं के बीच की मित्रता पर प्रतिक्रिया दी और इसे भारत-इजराइल के करीबी संबंधों का प्रतीक बताया। नेतन्याहू ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भी लिखा, “हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान में देखकर चौंका दिया।”