दुन‍िया के अन्‍य देशों की तरह भारत में कोरोना (Covid-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,41,986 नए मामले दर्ज किए गए और 285 लोगों की मौत हो गई. चिंता वाली बात यह है कि स‍िर्फ पांच राज्‍यों में ही कोरोना के मामले एक लाख के करीब पहुंच गए हैं. अब देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,53,68,372 हो गई है. एक हफ्ते पहले तक जो केस 22 हजार के आसपास थे, वो महज एक हफ्ते में 6 गुना से ज्यादा बढ़कर डेढ़ लाख के करीब हो गए हैं.

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पिछले 24 घंटों में कुल 40,895 मरीज ठीक हुए, जिससे देशभर में कुल ठीक होने वालों की संख्या 3,44,12,740 हो गई है. भारत में एक्टिव केस की संख्या 4,72,169 है. पिछले 24 घंटों में एक्टिव केस में 1,00,806 की वृद्धि हुई है. देश में पिछले 24 घंटों में 285 मौतें हुईं, जिससे कुल मौतों की संख्या बढ़कर 4,83,463 हो गई. हालांकि राहत की बात यह है कि मौत के आंकड़ों में थोड़ी गिरावट आई है क्योंकि पिछले 2 दिन से 300 से ज्यादा लोग मर रहे थे.