यूपी के सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस पर मंगलवार को उनकी पत्नी मीडिया के सामने आईं। उन्होंने सांसद पति पर लगे आरोपों पर अपनी बात रखी। कहा कि सभी आरोप निराधार हैं। कोर्ट हमें न्याय जरूर देगी। 

सांसद की पत्नी नीलम राठौर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह समय हमारे लिए बहुत कठिन है। जो हमारे पति पर आरोप लगाये गए हैं, वह सब निराधार हैं। मुझे अपने पति पर पूरा भरोसा है। वह सही हैं। हर मायने में लोगों की मदद करते हैं। कोर्ट पर पूरा भरोसा है। कोर्ट हमें जरूर न्याय देगी।

पुलिस ने तामील कराई नोटिस

इससे पहले शहर कोतवाल अनूप शुक्ला ने सांसद के घर जाकर नोटिस तामील करवाई है। ताकि सांसद के बयान दर्ज करवाए जा सकें।