भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति का मुद्दा उठाया। साथ ही प्रदेश में जल्द से जल्द चुनाव आचार संहिता लागू करने की मांग की। इससे पहले भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय चुनाव आयोग के पास गया था और उनसे चुनाव और प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की बिगड़ती हुई स्थिति के बारे में बात की।
राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता ने बताया कि हमने चुनाव आयोग से कहा है कि वेस्ट बंगाल में असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए, आदर्श आचार संहिता जल्द से जल्द लागू की जानी चाहिए। आपको बता दें कि वेस्ट बंगाल में भाजपा अपनी पकड़ को मजबूत बनाने में जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर किसानों का आंदोलन देश के प्रत्येक लोगों की साहनुभूति बटोर रहा है। ऐसे में भाजपा के लिए किसान आंदोलन ज्यादा नुकसान ना पहुंचा दें भाजपा चाहती है कि बंगाल में जल्द से जल्द चुनाव हो जाएं।