नई दिल्ली। रमजान के पूरे 30 रोजों और इबादतों के बाद देशभर में ईद-उल-फितर का पर्व खुशी और उत्साह के साथ मनाया गया। चांद दिखते ही मस्जिदों से ईद का एलान किया गया और अकीदतमंदों ने आसमान में पटाखे जलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। शहरों और गांवों में लोगों के चेहरों पर रौनक लौट आई, और लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देने लगे।
Best wishes on Eid-ul-Fitr. May this day further brotherhood and kindness all around. May everyone be happy and healthy.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 21, 2026
Eid Mubarak!
पीएम मोदी ने दी ईद की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ईद की बधाई दी। अपने संदेश में उन्होंने कहा, “ईद-उल-फितर की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह दिन आपसी भाईचारे और दया की भावना को और मजबूत करे। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें।”
ईद-उल-फ़ित्र के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार एवं वंचित वर्गों के प्रति दया का भाव रखने की सीख देता है। आइए इस अवसर पर हम समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें।
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 21, 2026
राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश
ईद-उल-फ़ित्र के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार एवं वंचित वर्गों के प्रति दया का भाव रखने की सीख देता है। आइए इस अवसर पर हम समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें।
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 21, 2026राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर संदेश में कहा कि ईद का यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा और जरूरतमंदों की मदद करने की सीख देता है। राष्ट्रपति ने सभी नागरिकों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की बधाई देते हुए समाज और देश को मजबूत बनाने का संकल्प लेने की अपील की।
पीएम मोदी ने नवरोज की भी दी शुभकामनाएं
साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने नवरोज के अवसर पर भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पावन दिन सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए। पीएम मोदी ने कामना की कि आने वाला साल खुशहाल हो, सभी इच्छाएं पूरी हों और हर कोई स्वस्थ और सुखी रहे। नवरोज पारसी समुदाय का प्रमुख त्योहार है, जिसे नए साल की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है।