आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से 12 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मंत्रालयम मंडल के चिलकलाडोना के पास एक बोलेरो वाहन की तेज रफ्तार लॉरी से टक्कर हो गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए एम्मिगनूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले लोग कर्नाटक के चिक्कमगलुरु क्षेत्र से आए तीर्थ यात्री बताए जा रहे हैं, जो धार्मिक यात्रा पर निकले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।