नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर नई जानकारी सामने आई है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि अगले 4 से 5 दिनों के भीतर दोनों देशों द्वारा इस समझौते पर संयुक्त बयान (Joint Statement) जारी किया जा सकता है।

व्यापार समझौते के पहले चरण की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मंत्री ने कहा कि संयुक्त बयान के बाद समझौते को औपचारिक रूप दिया जाएगा और मार्च के मध्य तक फॉर्मल एग्रीमेंट पर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

पीयूष गोयल ने यह भी स्पष्ट किया कि संयुक्त बयान जारी होने के बाद अमेरिकी सरकार ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी टैरिफ को 18 फीसदी तक घटाने के लिए एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी करेगी। इस कदम से दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने में मदद मिलने की संभावना है।