पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में चल रही विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में मतदाताओं के नाम मनमाने ढंग से हटाए जा रहे हैं।
कोलकाता में धरना मंच से बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अगर यही मतदाता सूची 2024 के लोकसभा चुनाव में लागू होती, जिसके आधार पर मोदी प्रधानमंत्री बने, तो अब उसी सूची से लोगों को मतदान करने से क्यों रोका जा रहा है।
सीएम ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार तय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले पर इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि वे भी इसी मतदाता सूची के आधार पर चुने गए थे।
ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से अपील की कि वे प्रधानमंत्री से इस्तीफा मांगें और इस मामले में स्पष्ट कदम उठाएँ।