नई दिल्ली। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इज़राइल के दौरे पर पहुंचे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी की विमान यात्रा को दुनिया भर में रिकॉर्ड संख्या में लोग लाइव ट्रैक कर रहे थे।

अद्भुत सर्च रिकॉर्ड
विमानों के मूवमेंट को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म FlightRadar24 के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार शाम लगभग 3:45 बजे, जब पीएम मोदी की फ्लाइट सऊदी अरब से जॉर्डन में प्रवेश कर रही थी, तब इसे 7,184 लोग लाइव देख रहे थे। इस आंकड़े से यह साबित होता है कि पीएम मोदी की यात्रा को वैश्विक स्तर पर काफी रुचि मिली।