प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से फोन पर बातचीत की और पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट पर चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव, आम नागरिकों की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की।
बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत की शांति और स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया और संकट के समाधान में संवाद और कूटनीति के महत्व पर जोर दिया। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, माल और ऊर्जा के निर्बाध प्रवाह को सुनिश्चित करना देश की सर्वोच्च प्राथमिकता है।