इस साल पश्चिम बंगाल के अलावा असम और कई अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी तैयारियों और राजनीतिक गतिविधियों का क्रम धीरे-धीरे तेज हो रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी हवाई अड्डे से अजारा तक करीब चार किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इसके बाद वे गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने पारंपरिक बोडो सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘बागुरुम्बा द्वौ’ में भी भाग लिया।

जानकारी के अनुसार, असम में पीएम मोदी के स्वागत और रोड शो के लिए प्रदेश भाजपा ने बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक भी शामिल हुए, जिससे राजनीतिक माहौल और उत्साह देखने लायक था।