इस साल जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी ब्राजील कर रहा है। रियो-डि- जेनेरियो में जी-20 देशों के शीर्ष नेता पहुंचेंगे। इसमें भारत की तरफ से हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील दौरे पर 18-19 नवंबर को जाएंगे। इसके अलावा पीएम मोदी नाइजीरिया और गुयाना का दौरा भी करेंगे। विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी के विदेश दौरे की जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक ब्राजील से पहले प्रधानमंत्री मोदी 16-17 नवंबर को अफ्रीकी देश नाइजीरिया की यात्रा पर जाएंगे। नाइजीरिया के बाद पीएम मोदी ब्राजील पहुंचेंगे।
नाइजीरिया में 17 साल के बाद पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री
विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी की नाइजीरिया यात्रा कई मायनों में खास है क्योंकि 17 साल के बाद पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस अफ्रीकी देश के दौरे पर आ रहा है। इसके बाद पीएम मोदी ब्राजील में जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। शिखर सम्मेलन से इतर कई अन्य वैश्विक नेताओं से मुलाकात के भी कार्यक्रम हैं।
56 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना यात्रा
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 19-21 नवंबर तक दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। पीएम मोदी की गुयाना यात्रा इस मायने में खास है क्योंकि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 1968 के बाद यह पहली यात्रा होगी।