चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल आठ लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है।

दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अंतिम संस्कार से लौट रहा था परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग घनसाली क्षेत्र के चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के निवासी थे। ये सभी हरिद्वार में एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया।