उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 52 लाख से अधिक छात्रों और उनके अभिभावकों का इंतजार अब खत्म हो गया है। यूपी बोर्ड ने आखिरकार UP Board Result 2026 Class 10 और Class 12 के परिणाम जारी कर दिए हैं।
रिजल्ट घोषित होते ही छात्रों में अपने परिणाम देखने की उत्सुकता बढ़ गई है। जो भी छात्र अपना यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं का रिजल्ट 2026 चेक करना चाहते हैं, वे आसानी से ऑनलाइन माध्यम से अपने नतीजे देख सकते हैं।
बोर्ड की ओर से परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के साथ-साथ डिजीलॉकर पोर्टल digilocker.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद यहां पर डायरेक्ट लिंक भी सक्रिय कर दिया गया है, जिससे छात्र बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट देख सकते हैं।