हिमाचल में 2027 में 8 IAS अधिकारी और 5 विभागाध्यक्ष होंगे रिटायर, सरकार ने जारी की सूची

HIGHLIGHTS
- राज्य सरकार ने 2027 में होने वाली सेवानिवृत्तियों की अधिसूचना जारी की है।
- ओंकार चंद शर्मा 28 फरवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।
- चंद्र प्रकाश वर्मा और पंकज राज 30 सितंबर 2027 को रिटायर होंगे।
हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 के दौरान आठ आईएएस अधिकारियों और पांच विभागाध्यक्षों के सेवानिवृत्त होने की सूची जारी कर दी गई है। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में अधिकारियों की सेवानिवृत्ति की निर्धारित तारीखों का उल्लेख किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, सभी अधिकारी सरकारी सेवा की निर्धारित आयु पूरी होने के बाद संबंधित तारीख को दोपहर बाद सेवानिवृत्त होंगे।
अतिरिक्त मुख्य सचिव जनजातीय विकास एवं परिवहन, रोपवेज एवं रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर ओंकार चंद शर्मा 28 फरवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा लोकायुक्त चंद्र प्रकाश वर्मा 30 सितंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। इसी दिन पीजीआई चंडीगढ़ के डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन) पंकज राज भी सेवानिवृत्त होंगे।
विशेष सचिव (पीडब्ल्यूडी, एसएसडी, जीएडी, एसडब्ल्यूडी एवं संसदीय मामले) तथा स्मार्ट सिटी शिमला के एमडी और सीईओ हरबंस सिंह ब्रेस्कॉन 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होंगे। विशेष सचिव (राज्य कर एवं आबकारी तथा गृह) दलीप कुमार नेगी 28 फरवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।
वहीं, निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग डॉ. पंकज ललित 31 जनवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। निदेशक रेवेन्यू ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट जोगिंदरनगर सतीश कुमार शर्मा 31 अगस्त 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कुमार कोहली 31 अक्तूबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी निर्धारित तारीख को दोपहर बाद सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त माने जाएंगे।
ये पांच वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे सेवानिवृत्त
राज्य सरकार ने पांच वरिष्ठ अधिकारियों की सेवानिवृत्ति की तारीखें भी अधिसूचित की हैं। इसके अनुसार कृषि निदेशक रविंद्र सिंह जसरोटिया, बागवानी निदेशक सतीश कुमार और जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता (डीएंडएम) ई. अनिल मेहता 28 फरवरी 2027 की दोपहर को सेवानिवृत्त होंगे।
सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा (सेवानिवृत्त) 31 मार्च 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। वहीं, लोक निर्माण विभाग के मंडी जोन के मुख्य अभियंता ई. नरिंदर पाल सिंह चौहान की सेवानिवृत्ति की तारीख 31 मई 2027 निर्धारित की गई है।
राज्य सरकार की अधिसूचना में सभी संबंधित अधिकारियों के नाम, उनके पदनाम और सेवानिवृत्ति की निर्धारित तारीखों की जानकारी दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.