वंदे मातरम विवाद पर कंगना रनौत का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- ‘इतना तो पाकिस्तानी भी नहीं तड़पते’

HIGHLIGHTS
- कंगना ने वंदे मातरम को भारत की चेतना का प्रतीक बताया
- कांग्रेस नेतृत्व पर कंगना ने तीखी टिप्पणी की
- कैमरा बंद कराने की कोशिश का भी किया जिक्र
कभी जेन जी तो कभी ऋतिक रोशन, कभी नसीरुद्दीन शाह तो कभी शबाना आजमी, कंगना रनौत आए दिन किसी न किसी कलाकार के बयान या मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। अब मंगलवार को कंगना ने वंदे मातरम मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।
हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है। कंगना ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को पाकिस्तानी नागरिकों से भी बदतर बताया है।
मामले पर क्या बोलीं कंगना?
सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी पर एआईसीसी मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ को पूरा गाने पर आपत्ति जताने के आरोपों को लेकर कंगना ने कहा कि वंदे मातरम भारत की चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के तौर पर वह समझती हैं कि कला और कविता का लोगों पर क्या असर हो सकता है।
कंगना ने कहा कि इसके प्रति जिस तरह का विरोध और नफरत दिखाई गई है और इसे गाने से रोकने की कोशिश की गई है, वह बहुत चिंताजनक है।
‘इतना तो पाकिस्तानी भी नहीं तड़पते’
कंगना ने आगे कहा कि इसे बंद कराने के लिए उन्होंने कैमरे की भी परवाह नहीं की। उन्होंने कहा कि कैमरा बंद कराने के लिए वे इतना तड़पने लगीं, जितना शायद पाकिस्तान में भी लोग नहीं तड़पते। कंगना के मुताबिक, ऐसा करके वे पूरे देश में हंसी का पात्र बन गए हैं।
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं कंगना
इसी बीच मंगलवार को कंगना रनौत मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।
तस्वीरों में कंगना सिद्धिविनायक मंदिर और मुंबा देवी मंदिर परिसर में दर्शन और पूजा-अर्चना करती नजर आ रही हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.