इन दिनों बुखार और वायरल संक्रमण के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। दिल्ली में किए गए एक सर्वे के मुताबिक, 54 फीसदी घरों में कम से कम एक व्यक्ति बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहने या शरीर में दर्द जैसे फ्लू और वायरल फीवर के लक्षणों से परेशान है। वहीं, 23 फीसदी घरों में चार या उससे अधिक लोग एक साथ इन लक्षणों से जूझ रहे हैं।
लोकलसर्किल्स की ओर से किए गए इस सर्वे में दिल्ली और एनसीआर के लोगों से 32 हजार से अधिक प्रतिक्रियाएं मिलीं। सर्वे में 32,643 लोगों ने बताया कि इस समय उनके घर में कितने लोग फ्लू या वायरल बुखार जैसे लक्षणों से प्रभावित हैं।
सर्वे में 46 फीसदी लोगों ने बताया कि उनके घर में किसी भी व्यक्ति में ऐसे लक्षण नहीं हैं। वहीं, 15 फीसदी घरों में एक व्यक्ति, 16 फीसदी घरों में दो से तीन लोग और 23 फीसदी घरों में चार या उससे अधिक लोग इन लक्षणों से परेशान हैं। यानी 39 फीसदी घर ऐसे हैं, जहां एक ही समय में दो या उससे अधिक सदस्य बीमार हैं।
सर्वे के अनुसार, एच1एन1, कोविड, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और सामान्य वायरल बुखार में कई लक्षण समान होते हैं। इनमें बुखार, खांसी, गले में दर्द, सिरदर्द, शरीर में दर्द, ठंड लगना और कमजोरी जैसे लक्षण शामिल हैं।
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.