रुद्रपुर में कांग्रेस की अहम बैठक, खरगे ने 2027 चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन

HIGHLIGHTS
- प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी बैठक में मौजूद
- जिलाध्यक्ष और पार्टी के जनप्रतिनिधि भी शामिल
- जिलावार संगठन की स्थिति की होगी समीक्षा
रुद्रपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को पार्टी की अहम बैठक में शामिल हुए। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के अलावा सभी जिलाध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व सांसद मौजूद हैं। खरगे के पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की नीतियों के खिलाफ जनांदोलन की रणनीति पर चर्चा होगी। खरगे जिलावार संगठन की स्थिति की समीक्षा कर सकते हैं और कमजोर क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दे सकते हैं।
बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद हैं। करीब एक घंटे की बैठक के बाद खरगे पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
राज्य चुनाव से पहले उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष हूं। मैं हर दिन यहां नहीं आ सकता, लेकिन हमारी टीम यहां मौजूद है। क्या पीएम मोदी हर दिन यहां आते हैं? क्या अमित शाह यहां आते हैं? क्या नड्डा, जो इसी इलाके से आते हैं, यहां आते हैं? क्या नए बीजेपी अध्यक्ष यहां आते हैं?”
उन्होंने कहा कि वे तब और वहां जाते हैं, जब पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने की जरूरत होती है। इसका मतलब यह नहीं है कि वे सिर्फ पर्यटकों की तरह आते हैं और चले जाते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.