मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ शिक्षाविद और साहित्यकार प्रो. जे.पी. सविता का निधन

मुजफ्फरनगर। जिले के शैक्षणिक और साहित्यिक जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध शिक्षाविद और साहित्यकार प्रोफेसर जे.पी. सविता का आज शाम 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
लंबे समय तक शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहे प्रोफेसर सविता ने साहित्यिक लेखन में भी अपनी विशेष पहचान बनाई थी। उनकी लेखनी, विचारों की गहराई और सरल व्यक्तित्व के कारण वे विद्यार्थियों और साहित्य प्रेमियों के बीच बेहद सम्मानित माने जाते थे।
उनके निधन की सूचना मिलते ही मुजफ्फरनगर समेत आसपास के जिलों में शिक्षकों, साहित्यकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल बन गया। कई लोगों ने इसे शिक्षा और साहित्य जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है।
उनका अंतिम संस्कार कल (बुधवार) को मुजफ्फरनगर की नई मंडी स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।
'देहात' परिवार उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.