दिल्ली में SIR को लेकर सियासत तेज, सौरभ भारद्वाज ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

HIGHLIGHTS
- उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब लोगों के नाम योजनाबद्ध तरीके से हटाए जा रहे हैं।
- AAP ने कहा कि नाम कटने की जानकारी संबंधित मतदाताओं को भी नहीं मिल पाएगी।
- इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।
नई दिल्ली। दिल्ली में एसआईआर की ड्राफ्ट मतदाता सूची से करीब 47 लाख नाम गायब होने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली में एक सोची-समझी साजिश के तहत गरीब लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं।
सौरभ भारद्वाज ने कहा, "देश की राजधानी में एक तिहाई नाम अगर चुनाव आयोग काट देता है तो इसका क्या मतलब है? ये एक तिहाई लोग बांग्लादेशी थे? हम चुनाव आयुक्त से मिले और लिखित में कहा भी कि आप जिन लोगों के नाम काट रहे हैं कम से कम उनका नाम, पता, नंबर राजनीतिक पार्टी के बीएलए को दें, हमें कैसे पता चलेगा कि आप किसके वोट काट रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि 47 लाख लोगों के नाम दे दिए गए हैं, ऐसे में उन्हें कहां खोजा जाएगा। सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत गरीब लोगों के नाम हटाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम काटे जा रहे हैं, उन्हें इसकी जानकारी भी न हो और न ही कोई राजनीतिक पार्टी उनकी मदद कर सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.