PF खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, घर बैठे ऐसे अपडेट करें EPFO में नॉमिनी की डिटेल्स

HIGHLIGHTS
- EPFO अकाउंट में नॉमिनी की डिटेल्स अपडेट रखना जरूरी है।
- e-Nomination के जरिए मोबाइल या लैपटॉप से नॉमिनी जोड़ सकते हैं।
- एक से ज्यादा नॉमिनी होने पर हिस्सेदारी का प्रतिशत तय करना होगा।
नई दिल्ली। अगर आपकी सैलरी से हर महीने PF का पैसा कटता है, तो EPFO अकाउंट में नॉमिनी की जानकारी अपडेट रखना बेहद जरूरी है। शादी, बच्चे होने या परिवार में किसी अन्य बदलाव के बाद अगर आपने नॉमिनी की डिटेल्स अपडेट नहीं की हैं, तो इसे नजरअंदाज करना भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है।
जरूरत पड़ने पर परिवार को PF की रकम क्लेम करने में दिक्कत हो सकती है। हालांकि, EPFO की e-Nomination सुविधा के जरिए आप मोबाइल या लैपटॉप से घर बैठे नॉमिनी की जानकारी अपडेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका तरीका।
EPFO पर नॉमिनी अपडेट करने का तरीका
- सबसे पहले नॉमिनी अपडेट करने के लिए ब्राउजर में EPFO की वेबसाइट खोलें।
- UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा की मदद से अपने PF अकाउंट में लॉगइन करें।
- लॉगइन करने के बाद आपके सामने अकाउंट का डैशबोर्ड खुल जाएगा।
- डैशबोर्ड में मौजूद Manage विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद ड्रॉप-डाउन मेन्यू में E-NOMINATION का विकल्प दिखाई देगा।
- E-NOMINATION पर क्लिक करने के बाद नॉमिनी जोड़ने या अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
- अब स्क्रीन पर Having Family? का विकल्प आएगा।
- अगर आपके परिवार के सदस्य हैं, तो Yes विकल्प चुनें।
- इसके बाद नॉमिनी की जरूरी जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, आधार से संबंधित जानकारी और आपके साथ संबंध दर्ज करें।
- नॉमिनी का पता और मांगी गई अन्य जानकारियां भी भरें।
- अगर एक से अधिक नॉमिनी जोड़ना चाहते हैं, तो Add Row विकल्प का इस्तेमाल करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद Save Family Details पर क्लिक करें।
- एक से ज्यादा नॉमिनी होने पर PF की रकम में हर नॉमिनी के हिस्से का प्रतिशत भी तय करना होगा।
- इसके लिए Total amount of Share (%) में संबंधित प्रतिशत दर्ज करें।
- अगर सिर्फ एक नॉमिनी है, तो उसके हिस्से में 100% दर्ज करें।
- एक से ज्यादा नॉमिनी होने पर अपनी जरूरत के अनुसार प्रतिशत का बंटवारा करें।
- इसके बाद Save EPF e-Nomination पर क्लिक करें।
आखिर में e-Sign के जरिए करें वेरिफिकेशन
- नॉमिनेशन सेव करने के बाद स्क्रीन पर e-Sign Pending दिखाई देगा।
- प्रक्रिया पूरी करने के लिए e-Sign विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- फिर आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
- OTP दर्ज करने के बाद वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद स्क्रीन पर नॉमिनेशन सक्सेसफुल होने का मैसेज दिखाई देगा। इस तरह EPFO की e-Nomination सुविधा के जरिए घर बैठे PF अकाउंट में नॉमिनी की डिटेल्स अपडेट की जा सकती हैं और भविष्य में PF क्लेम से जुड़ी परेशानी से बचा जा सकता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.