जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी बार जीता हॉकी वर्ल्ड कप

HIGHLIGHTS
- फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
- पहले और दूसरे क्वार्टर में एक भी गोल नहीं हुआ।
- स्पेन को कई मौकों पर बढ़त बनाने का अवसर मिला।
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला स्पेन और जर्मनी के बीच खेला गया। खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। मिचेल स्ट्रूथॉफ के गोल की मदद से जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया।
जर्मनी ने चौथी बार हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती है। इस जीत के साथ उसने सबसे ज्यादा बार हॉकी वर्ल्ड कप जीतने के पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
स्पेन ने जर्मनी के खिलाफ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन तीसरे क्वार्टर में मिचेल स्ट्रूथॉफ ने गोल कर जर्मनी को बढ़त दिला दी। इसके बाद चौथे क्वार्टर में भी कोई गोल नहीं हुआ और जर्मनी ने 1-0 से मुकाबला जीत लिया। इससे पहले जर्मनी ने 2023 में भी विश्व कप का खिताब जीता था। इस तरह उसने अपना टाइटल डिफेंड कर लिया।
पहले और दूसरे क्वार्टर में नहीं हुआ गोल
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने शुरुआत से ही पूरा दम लगाया। पहले क्वार्टर में स्पेन और जर्मनी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।
पहले क्वार्टर के 9वें मिनट में स्पेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टीम इसे गोल में नहीं बदल सकी। जर्मनी को दूसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला था, लेकिन वह भी इसका फायदा नहीं उठा सका। गोल करने का मौका मिलने के बावजूद जर्मनी बढ़त बनाने में सफल नहीं हुआ।
दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने संयमित और अनुशासित खेल दिखाया। स्पेन और जर्मनी के बीच कड़ी टक्कर जारी रही, लेकिन इस दौरान किसी भी टीम को पेनल्टी कॉर्नर नहीं मिला।
44वें मिनट में स्ट्रूथॉफ ने दिलाई बढ़त
तीसरे क्वार्टर के 39वें मिनट में स्पेन के पास गोल करने का मौका आया। उसे पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टीम इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी।
मुकाबले का पहला गोल 44वें मिनट में हुआ। जर्मनी के मिचेल स्ट्रूथॉफ ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से कोई और गोल नहीं हुआ और जर्मनी ने विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
चौथी बार जर्मनी ने जीता विश्व कप
जर्मनी ने फाइनल में स्पेन को 1-0 से हराकर चौथी बार हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब जीता। इससे पहले जर्मनी ने 2002, 2006 और 2023 में विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।
चौथी बार विश्व कप जीतने के साथ जर्मनी ने पाकिस्तान के सबसे अधिक हॉकी वर्ल्ड कप खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.