राजगढ़ में सड़क हादसा, भोपाल से गुना जा रही बस पलटी; 26 यात्री घायल

HIGHLIGHTS
- गुरुकृपा ट्रैवल्स की बस भोपाल से गुना जा रही थी।
- बस में करीब 50 यात्री सवार बताए गए।
- तेज रफ्तार के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी।
भोपाल। राजगढ़ जिले में नरसिंहगढ़ के पास भोपाल-ब्यावरा हाइवे पर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 26 यात्री घायल हुए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हालांकि, किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।
हादसे के बाद मची चीख-पुकार
जानकारी के अनुसार, गुरुकृपा ट्रैवल्स की बस एमपी 13- जेडएच-8492 गुरुवार रात भोपाल से गुना जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार अधिक थी। इसी दौरान नरसिंहगढ़ के पास बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।
बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर मदद की और घायलों को बस से बाहर निकाला।
अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची
हादसे की सूचना मिलते ही तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी गूंजा सोलंकी, थाना कुरावर सहित डायल 112 और एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची। सभी घायलों को बस से बाहर निकाला गया। कुछ यात्री हादसे के बाद पहले ही बस से बाहर निकल गए थे।
सभी 26 घायलों को नरसिंहगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, कई यात्रियों को चोट नहीं लगने के कारण वे घटनास्थल से ही चले गए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.