चमोली हादसा: सीएम धामी ने संभाला मोर्चा; देर रात आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे

HIGHLIGHTS
- मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की।
- मजदूरों को उपचार और पुनर्वास की समुचित व्यवस्था का भरोसा दिया गया।
- चमोली प्रशासन और एसडीआरएफ, एनडीआरएफ समेत अन्य एजेंसियों से लगातार संपर्क रखा गया।
चमोली जिले के पीपलकोटी में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा संभाल लिया। मुख्यमंत्री ने देर रात आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर युद्ध स्तर पर चल रहे बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मजदूरों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उनके उपचार एवं पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने आपदा परिचालन केंद्र से चमोली जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना और अन्य संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा। उन्होंने पल-पल की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बचाव कार्यों में किसी भी तरह की ढील स्वीकार नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और जब तक सभी लोग सुरक्षित बाहर नहीं आ जाते, तब तक राहत एवं बचाव अभियान पूरी ताकत और समन्वय के साथ जारी रहेगा।
इस दौरान मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन भी मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.