पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

HIGHLIGHTS
- कंपनी यमुनापार में एमसीडी के लिए कूड़ा उठाने का काम करती है।
- हमले की पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई।
- हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में रविवार सुबह एक सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
मृतक की पहचान अनिल के रूप में हुई है। वह मेट्रो वेस्ट कंपनी में काम करता था। यह कंपनी यमुनापार क्षेत्र में एमसीडी के लिए कूड़ा उठाने का काम करती है। पुलिस के अनुसार, घटना रविवार सुबह की है।
हमलावर ने अनिल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस इलाके के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.