सीएम रेखा गुप्ता सरकार पर सौरभ भारद्वाज का हमला, चावल की बिक्री में कमीशन का आरोप

HIGHLIGHTS
- सौरभ भारद्वाज ने रेखा गुप्ता सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
- उन्होंने गरीबों के लिए निर्धारित 31,000 मीट्रिक टन चावल की बिक्री की योजना का दावा किया।
- भारद्वाज के मुताबिक, योजना में हर सप्ताह 70 से 71 करोड़ रुपये कमीशन का आरोप है।
आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने रेखा गुप्ता सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि इस साल की शुरुआत में गरीबों के लिए निर्धारित चावल को एक निजी कंपनी को बेचने की योजना बनाई गई थी।
सौरभ भारद्वाज ने कहा, “रेखा गुप्ता की सरकार बड़े पैमाने पर ऐसा भ्रष्टाचार कर रही है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जिस भ्रष्टाचार की हम बात कर रहे हैं, उसकी योजना इस साल की शुरुआत में बनाई गई थी।”
उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना के तहत अगले तीन वर्षों तक हर सप्ताह दिल्ली के गरीबों के लिए निर्धारित 31,000 मीट्रिक टन चावल भारतीय खाद्य निगम (FCI) के गोदामों से निकाला जाना था। आरोप है कि यह चावल गरीबों तक पहुंचाने के बजाय हरियाणा की एक निजी कंपनी को दोगुनी कीमत पर बेचा जाना था।
भारद्वाज ने दावा किया कि इस पूरे मामले में हर सप्ताह एक किलो चावल पर 23 रुपये का कमीशन लिया जा रहा है। उनके मुताबिक, कुल मिलाकर हर सप्ताह 70 से 71 करोड़ रुपये का कमीशन लिया जा रहा है।
उन्होंने आगे दावा किया कि अगर योजना के अनुसार तीन साल तक चावल की बिक्री जारी रहती तो कुल 22 हजार करोड़ रुपये का चावल बेचा जाना था और 11 हजार करोड़ रुपये का कुल कमीशन लिया जाना था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.