मऊ में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से पिता और बेटे की मौत, महिला गंभीर

HIGHLIGHTS
- मऊ जिले के रामपुर बेलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोइद्दीनपुर के प्यारेपुर मिश्र गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया।
- घर में लगे टुल्लू पंप में अचानक करंट उतरने से नहाने जा रही महिला उसकी चपेट में आ गई।
- महिला को बचाने पहुंचे उसके पति और बेटे ने उसे तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
- इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
- जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मीना देवी सुबह अपने घर के आंगन में लगे टुल्लू पंप से पानी ल…
मऊ जिले के रामपुर बेलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोइद्दीनपुर के प्यारेपुर मिश्र गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में लगे टुल्लू पंप में अचानक करंट उतरने से नहाने जा रही महिला उसकी चपेट में आ गई। महिला को बचाने पहुंचे उसके पति और बेटे ने उसे तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मीना देवी सुबह अपने घर के आंगन में लगे टुल्लू पंप से पानी लेकर नहाने गई थीं। इसी दौरान पंप की बिजली केबल में आई खराबी के कारण उसमें करंट उतर आया और मीना देवी उसकी चपेट में आ गईं।
महिला की चीख सुनकर घर के अंदर मौजूद उनके पति देवेंद्र मिश्रा (48) और बेटा नीरज (26) तुरंत मौके पर पहुंचे। दोनों ने किसी तरह मीना देवी को करंट से अलग किया, लेकिन इसी दौरान वे खुद भी बिजली के तेज झटके की चपेट में आ गए।
हादसे में नीरज झटका लगने से दूर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट भी आई। घटना की सूचना मिलते ही पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी और तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने देवेंद्र मिश्रा और नीरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मीना देवी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.